अमरोहा, सितम्बर 15 -- Amroha News: शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसका सुबूत रविवार रात मोहल्ला पीरजादा में देखने को मिला। ई-रिक्शा सवार दो युवक दुकान के बाहर रखी डायपर की रैक उठाकर ले गए। चोरों ने वारदात रात के सन्नाटे में नहीं बल्कि राहगीरों की आवाजाही के बीच बेखौफ होकर अंजाम दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ला निवासी उमर डायपर का कारोबार करते हैं। घर के पास ही उनकी दुकान है। उन्होंने दुकान के बाहर रैक में डायपर लगा रखे थे। रविवार रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने बिना किसी डर के दुकान के सामने रखी रैक उठाई और ई-रिक्शा में रखकर फरार हो गए。 यह भी पढ़ें- Amroha News: ई-रिक्शा में आए चोर दुकान के आगे रखी डायपर की रैक ले उड़े, वीडियो वायरलपुलिस की प्रति...