Amroha News: ई-रिक्शा का रूट न ट्रेफिक प्लान, हर मिनट लग रहा जाम
अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: शहर में ई-रिक्शा संचालन का न तो कोई तय रूट है और न इनकी वजह से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए ट्रेफिक प्लान ही बनाया गया है। शहर की व्यस्ततम सड़कों से मुख्य बाजार तक बेलगाम दौड़ते ई-रिक्शा जाम लगने का सबब बन रहे हैं। सबसे ज्यादा कोट चौराहे से नगर कोतवाली तक और आईएम कालेज से हिन्दू कालेज चौराहे तक लंबा जाम लग रहा है। उधर, बिजनौर रोड, आजाद रोड, शाह विलायत रोड और रेलवे स्टेशन रोड हर मिनट लगने वाले जाम की गिरफ्त में हैं। शहर में ई-रिक्शों के संचालन के लिए काफी समय पहले रूट प्लान तय किया गया था, जो अब तक लागू न हो सका है। इसके चलते ई-रिक्शों का सड़क किनाने बेतरतीब खड़े रहना, अचानक ब्रेक मारकर सवारी बैठाना, सवारी की तलाश में बेलगाम भागते रहना और कमाई के चक्कर में पूरी सड़क को घेरकर चलना आम हो गया है। इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.