अमरोहा, सितम्बर 30 -- Amroha News: स्थानीय गढ़ी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास बालयोगी महाराज ने कहा कि ईश्वर का स्मरण ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। सांसारिक वैभव क्षणिक है लेकिन भक्ति का लाभ जन्म-जन्मांतर तक साथ देता है। हमें प्रतिदिन कुछ समय ईश्वर के नाम करना चाहिए, इससे हमारा कल्याण होगा। वहीं भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि श्रद्धा एवं विश्वास से असंभव भी संभव हो जाता है। इस दौरान अनिल गुप्ता, हरिओम गुप्ता, केपी यादव, मनोज कुमार, विवेक अग्रवाल, सचिन, रामनिवास, शैलेंद्र, मोहित, अनुभव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का वर्णन सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...