Amroha News: ईमानदार ऑटो चालक ने लौटाया 20 हजार नकद से भरा बैग
अमरोहा, अगस्त 30 -- Amroha News: कैलसा रोड से टीपी नगर चौराहे पर ऑटो से उतरते समय एक महिला का करीब 20 हजार नकद और सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के जरिए ऑटो की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच ऑटो चालक मुनाजिर निवासी जोया खुद बैग लेकर टीपी नगर चौराहे पर पहुंच गया। यातायात उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल करम प्रकाश और कांस्टेबल रेहान ने बैग लेकर महिला मिथिलेश को बुलाया। उनके सामने बैग खुलवाकर सामान का मिलान कराया गया, जिसमें 20 हजार नकद समेत पूरा सामान सुरक्षित मिला। इसके बाद बैग महिला को सौंप दिया गया। बैग और नकदी वापस मिलने पर महिला व उनके परिजनों ने यातायात पुलिस और ऑटो चालक मुनाजिर का आभार जताया। चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.