अमरोहा, अगस्त 27 -- Amroha News: बुधवार को पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे विलादत की खुशी में मुस्लिम कमेटी के संयोजन में शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नारा-ए-तकबीर अल्लाह-हू-अकबर, आका की आमद मरहबा व लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से फिजा गूंज उठी। इस्लामी परचम के साथ जुबां पर नाते नबी के नजराने लिए आशिकाने रसूल का यह कारवां देर रात नगर पालिका अमरोहा स्थित टाउनहॉल पहुंच दुआ के साथ संपन्न हुआ। जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सुबह से ही लोगों में जोश और जज्बा देखा गया। रसूले खुदा की दुनिया में आमद का जश्न मनाने के लिए लकदख कपड़े पहन घरों से निकले बच्चे इस्लामी परचम उठाकर सड़कों पर निकल आए। इसके बाद फिजा में हर तरफ नबी की शान में नारों की गूंज सुनाई दी। वहीं, मुस्लिम कमेटी अमरोहा के संयोजन में शहर के जामा मस्जिद चौराहे से जुलूस-ए-मोहम्मदी की श...