Amroha News: इमामत की आतिशी पारी से ऑल विन क्लब ने जीता मैच
अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: श्रीबाला जी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को खेले गए रोमांचकारी मैच में ऑल विन क्रिकेट क्लब अमरोहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमरोहा डायनेमिक्स को छह विकेट से हरा दिया। टीम की जीत के हीरो इमामत अली नकवी रहे, जिन्होंने महज 25 गेंदों पर नाबाद 62 रन की तूफानी पारी खेलकर मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। सेंटी गुप्ता ने भी गेंद और बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन कर जीत में अहम योगदान दिया। टॉस जीतकर अमरोहा डायनेमिक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और जुहैब सिद्दीकी सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद गुलरेज ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 55 गेंदों पर नौ चौक्कों और तीन छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। वकास आजम ने 22 और आजम खान ने 18 रन जोड़कर टीम के स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.