अमरोहा, अक्टूबर 10 -- Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने रूट डायवर्जन की व्यवस्था धड़ाम नजर आई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। शनिवार को पितृ अमावस्या के अवसर पर तिगरी गंगा घाट पर स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। निजी वाहनों के अलावा दोपहिया और अन्य यात्री वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोग गंगा घाटों की ओर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण हाईवे पर वाहनो...