अमरोहा, नवम्बर 15 -- Amroha News: मौसम में बदलाव के साथ ही शनिवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कोहरे के चलते दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहन धीमी रफ्तार में चले। शनिवार सुबह में अचानक कोहरे की घनी चादर छाने से नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर कुछ दूरी तक देख पाना भी मुश्किल हो गया। वाहन चालक लाइट जलाकर सफर करते दिखे। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। इस बीच हाईवे किनारे खड़े वाहनों संग सड़क पर चल रहे भारी वाहनों के चलते हादसे का खतरा भी बना रहा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: मौसम ने बदली करवट, कोहरे की चादर में लिपटी सुबह कोहरे के चलते सुबह में कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले लोगों को भी पर...