अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: क्षेत्र में रविवार दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना होने पर लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी चहल-पहल भी बढ़ गई। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। वहीं रविवार सुबह आसमान में बादल घिरने के बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हवा ने भी मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम सुहावना होने पर पार्क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: लक्सर में ठंडी हवा से राहत, बारिश का इंतजार बरकरार बच्चों और युवाओं ने भी बदलते मौसम का आनंद लिया। किसानों का कहना है कि यदि आन...