Amroha News: आलू बुआई की तैयारी में जुटे किसान
अमरोहा, सितम्बर 18 -- Amroha News: अमरोहा। क्षेत्र के किसान आलू बुआई की तैयारी में जुटे हैं। सितंबर के आखिरी सप्ताह में आलू की बुआई की शुरुआत होगी। पैदावार बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग बेहतर किस्म का प्रमाणित बीज अनुदान पर किसानों को मुहैया कराएगा। जिले में 10 हजार हेक्टेयर भूमि पर आलू की बुआई की जाएगी। किसान खाद, बीज, उर्वरक के बंदोबस्त में जुटे हैं। आलू की बुआई के समय एनपीके, डीएपी उर्वरक का प्रयोग किया जाता है, जिससे इनकी मांग बढ़ गई है। किसान आलू की पैदावार बढ़ाने के लिए उत्तम किस्म के बीज की तलाश में जुटे हैं। उद्यान विभाग ने किसानों को आलू का प्रमाणित बीज मुहैया कराने के लिए 100 कुंतल से अधिक बीज की डिमांड लखनऊ भेजी है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में बीज की उपलब्धता हो जाएगी। धान कटाई और थ्रेसिंग शुरू होते ही आलू की बुआई शुरू होगी। किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.