अमरोहा, जुलाई 9 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरिफ इलेवन ने रजन इलेवन को छह विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रजन इलेवन की पूरी टीम 19.5 ओवर में 123 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान रजन ने 14 गेंदों में चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 24 रन बनाए। आरिफ इलेवन की ओर से परवेज पाशा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट झटके। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरिफ इलेवन ने 14.3 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...