अमरोहा, नवम्बर 1 -- Amroha News: क्षेत्र के मीरापुर वन ब्लॉक में आरक्षित वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 100 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से जुताई कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। मामले में वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अक्तूबर को वह अपने चालक और अर्दली के साथ मीरापुर वन ब्लॉक का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान आरक्षित वन भूमि के खाता संख्या 251 की करीब 100 बीघा जमीन पर अवैध रूप से जुताई किए जाने का मामला सामने आया। मौके के आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने वन भूमि पर जुताई कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है। वन विभाग की ओर से मामले में 15 लोग...