अमरोहा, नवम्बर 29 -- Amroha News: आम के हरे पेड़ों का कटान करने के मामले में वन विभाग द्वारा भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित सैनी समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि 24 नवंबर की रात अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बिना अनुमति आम के 20 हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच लकड़ी व पेड़ों के कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त कर लिए थे। आरोपी फरार हो गए थे। डीएफओ के मुताबिक, जांच में सामने आया कि बाग इस्लाम का है, जबकि पेड़ काटने में अन्य लोग भी शामिल हैं। मामले में अमित सैनी, शाकिर व सिकंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, नगर अध्यक्ष अमित सैनी ने आरोपों को निराधार बताया। एफआईएआर में उनका नाम गलत शामिल किया गया है। उक्त मामले से उनका क...