अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: आधार कार्ड संशोधन में फर्जीवाड़े से बचाव के मद्देनजर लेकर प्रशासन ने कुछ स्थान चिन्हित किए हैं। बैंक के अलावा बीएसएनएल कार्यालय में भी आधार कार्ड संशोधन किए जा रहे हैं। वहीं बताया जाता है कि शुक्रवार शाम क्षेत्र के गांव चौबारा में एक दुकान पर आधार कार्ड संशोधन का कार्य किया जा रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच गजरौला की एमडीए कालोनी निवासी शिक्षक विपिन पंघाल भी अपने दो बच्चों के साथ वहां आधार कार्ड में संशोधन कराने पहुंचे। इसी बीच किसी बात को लेकर वहां जमा लोगों ने हंगामा कर दिया, अफरातफरी मच गई। शिक्षक का आरोप है कि किसी बैंक से मशीन को शाम में उठाकर चौबारा ले जाया जाता है और वहां अवैध रूप से आधार कार्ड संशोधन किए जाते हैं। उन्होंने संशोधन करने के नाम पर ज्यादा फीस वसूलने का भी आरोप लगाया...