अमरोहा, अक्टूबर 23 -- Amroha News: थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी 21 वर्षीय मंटू की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 15 अक्तूबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों के अनुसार आदमपुर में बाजार के पास हुए ट्रैक्टर की भिड़ंत से बाइक सवार मंटू घायल हुआ था। हादसे के बाद उसे मेरठ में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंटू अपने पीछे पत्नी रोशनी, एक साल की बेटी माही और महज एक महीने के बेटे कुनाल को छोड़ गया है। कम उम्र में पति को खोने से पत्नी रोशनी बेसुध है। दोनों मासूम बच्चे अभी पिता के प्यार को भी ठीक से नहीं समझ पाए थे। हादसे के बाद से गांव में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को...