अमरोहा, अक्टूबर 11 -- Amroha News: थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 30 वर्षीय बाइक मिस्त्री का पिटाई के बाद गला दबा दिया गया। संभल के अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी गांव के दो युवकों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। परिजनों के मुताबिक निजामुद्दीन (30) पुत्र जलालुद्दीन मलिक शनिवार रात गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान पड़ोसी गांव के दो युवक आए और उसके ऊपर बाइक चढाने लगे। विरोध पर उसकी बुरी तरह पिटाई के बाद गला दबा दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। निजामुद्दीन की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे गांव निवासी एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई गई, जहां से हा...