अमरोहा, अगस्त 9 -- Amroha News: ​हसनपुर। आत्माराम कुंड चौराहा सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज सेवा समिति पदाधिकारियों ने रविवार को नगर पालिका चेयरमैन राजपाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि चौराहा सौंदर्यीकरण संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के नाम से होना पहले ही प्रस्तावित हो चुका है। चेयरमैन राजपाल सैनी स्वयं कई सार्वजनिक सभाओं में इसका जल्द निर्माण कराने की घोषणा भी कर चुके हैं।​ समिति अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि चौराहे का सौंदर्यीकरण होने से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं की भावना को भी सम्मान मिलेगा। इस दौरान महासचिव फतेहचंद, मनोज कुमार, राजीव भगत, सरदार भाई, यशवीर सिंह और अनमोल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...