अमरोहा, नवम्बर 15 -- Amroha News: नगर में रविवार को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार देर शाम मोहल्ला सोसायटी स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित अग्रवाल सभा पदाधिकारियों की बैठक में अध्यक्ष पंकज सिंघल ने बताया कि शोभायात्रा गढ़ी मंदिर धर्मशाला से निकाली जाएगी। इसके बाद 16 नवंबर को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी सजातीय लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील करने के साथ ही सभा पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस दौरान कमल गुप्ता, सिम्मी अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, चिंतामणि अग्रवाल, चंद्रशेखर गर्ग, गुलाबराय गुप्ता, संजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...