अमरोहा, अक्टूबर 12 -- Amroha News: रविवार शाम करीब छह बजे रफ्तार से चली हवाओं के साथ आई बारिश से शहर से ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति लड़खड़ा गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-बारिश के बाद अंधेरा पसरने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ता बिजलीघरों को लगातार फोन करते रहे। इस दौरान बिजलीघरों पर तैनात विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने कॉल रिसीव नहीं की। शहरी-ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति ठप होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। इस बावत एसई आरके दुबे ने बताया कि आंधी-बारिश के दौरान ट्रांसफार्मरों और उपकरणों को नुकसान से बचाने के लिए एहतियातन शटडाउन लिया गया था। यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश और आंधी से कई इलाकों की बिजली गुल, कहीं छह घंटे बाद ल...