अमरोहा, अक्टूबर 16 -- Amroha News: गुरुवार दोपहर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। आंधी के साथ बूंदाबांदी होने लगी। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन इस दौरान करीब तीन घंटे शहर व ग्रामीण इलाके की बिजली गुल रही। तेज हवा से जनजीवन प्रभावित रहा। बुधवार रात से ही क्षेत्र के मौसम में परिवर्तन हुआ। असर गुरुवार को भी देखा गया। सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। आंधी और बारिश के चलते बिजली विभाग ने एहतियात बतौर कुछ स्थानों पर आपूर्ति बंद कर दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम, चार घंटे गुल रही बिजली इससे लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने के कारण घरेलू कामक...