Amroha News: अहमद तुर्की क्लब ने रॉयल लेजेंड्स इलेवन को आठ विकेट से हराया
अमरोहा, जुलाई 24 -- Amroha News: डीएनएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मैच में अहमद तुर्की क्लब ने रॉयल लेजेंड्स इलेवन को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमद तुर्की क्लब की टीम ने महज 14.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया। नवाजिश ने 44 गेंदों में नाबाद 114 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए मैदान में हर तरफ शॉट लगाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल लेजेंड्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। अब्दुल नबी ने 25 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वसीम खान ने 17 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की सहायता से 36 रन की पारी खेली। अहमद तुर्की क्लब की ओर से फहीम अहमद व एसआरके ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि कप्तान अहमद तुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.