अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि गांव के युवक ने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वीडियो डिलीट करने के नाम पर दो लाख रुपये देने व पति का कत्ल करने की शर्त रख दी। आरोपी की पत्नी ने भी षडयंत्र में उसका साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। गांव निवासी महिला का कहना है कि एक दिन वह नहा रही थी कि गांव के युवक ने धोखे से उसकी वीडियो बना ली। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कार्रवाई की बात कही तो आरोप है कि युवक ने शर्त रखते हुए कहा कि वह वीडियो डिलीट कर देगा, लेकिन इसके लिए तुम्हें अपने पति को मारना होगा और दो लाख रुपये दे...