अमरोहा, अगस्त 19 -- Amroha News: श्रीबालाजी क्रिकेट अकादमी में चैंपियन क्लब और जीएमसीसी के बीच खेले गए रोमांचक मैच में चैंपियन क्लब ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। जीएमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 145 रन बनाए। जवाब में चैंपियन क्लब ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएमसीसी की शुरुआत खराब रही। फैजान पाशा और मोईन उल हक एक-एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इमामत अली नकवी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। काशिफ नकवी ने 36 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेलकर टीम को 145 रन तक पहुंचाया। चैंपियन क्लब की ओर से जमशेद मंसूरी ने चार ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शरीफ और शाहनवाज अंसार...