अमरोहा, सितम्बर 22 -- Amroha News: अलीगढ़ मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो भाईयों समेत पांच लोग घायल हो गए। चार घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव चीला निवासी राजीव व उसका भाई भारत सिंह रविवार देर रात रहरा से घर लौट रहे थे। जबकि, नगर की ओर से रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी चिरंजी भी बाइक से घर जा रहा था। अलीगढ़ मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से राजीव व भारत की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रहरा थानाध्यक्ष अमित तोमर से हादसे के संबंध में तहरीर नहीं मिलने की बात कही है। उधर, अलीगढ़ मार्ग पर...