अमरोहा, जुलाई 29 -- Amroha News: मंडी धनौरा। अमर सिंह पीजी कॉलेज में बुधवार को कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित कौशल विकास योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी दक्षता बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पहल को क्षेत्र के विकास व युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस दौरान डायरेक्टर अनीता सैनी, अमर वेलफेयर समिति के प्रबंधक जावेद अंसारी, शिव कुमार जाटव, प्राचार्य डॉ.अशोक कुमार, निहाल अहमद, समरपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...