Amroha News: अमरोहा में पीईटी परीक्षा में 9290 अभ्यर्थी शामिल, 4918 रहे नदारद
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: जनपद में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। दोनों पालियों में कुल 14,208 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9,290 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4,918 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से करीब 65.39 प्रतिशत परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में 7,104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,466 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 65.28 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वहीं, दूसरी पाली में भी 7,104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,652 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,452 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.