Amroha News: अमरोहा में डीएम और एसपी ने पीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
अमरोहा, अक्टूबर 26 -- Amroha News: जिले में पीईटी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम डॉ.नितिन गौड़ व एसपी लखन सिंह यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी कर रहे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तथा परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Shamli News: पीईटी परीक्षा केंद्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.