अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी अमरोहा के संयोजन में जेएस हिंदू इंटर कालेज के बाहर वाले मैदान पर चल रहे आदर्श रामलीला महोत्सव में रविवार को लंका दहन, सेतु निर्माण और लक्ष्मण मूर्छा प्रसंग की लीला का मंचन हुआ। लंका पर चढ़ाई व रावण-अंगद संवाद: वानर सेना की लंका पर हुंकार और रावण की सभा में अंगद द्वारा अपना पैर जमाकर दी गई चुनौती का मंचन बेहद रोमांचक रहा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक भावविभोर हो उठे। रविवार को रामलीला में कलाकारों ने हनुमान जी द्वारा माता सीता की खोज और लंका नगरी के स्वर्ण आभामंडल को भस्म करने के साहसिक प्रसंग का मंचन करते हुए दर्शकों में जोश भर दिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सीता का पता मिलते ही राम सेना संग समुद्र तट पहुंचे ​अधर्म का त्याग कर धर्म का साथ देने वाले विभीषण...