अमरोहा, अक्टूबर 27 -- Amroha News: डिडौली क्षेत्र में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फराशपुरा गांव में सोमवार सुबह किसान विजेंद्र सिंह के खेत में नीलगाय का शव मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। वहीं, नौगावां सादात क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में रविवार रात आबादी के पास दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। फराशपुरा गांव में सोमवार सुबह दौड़ लगाने निकले महेश और सुंदर ने किसान विजेंद्र सिंह के खेत में नीलगाय का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नीलगाय का शिकार तेंदुए ने किया है। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।

यूसुफपुर में दी...