अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: अवैध संचालित कॉटन वेस्ट कारखानों की शिकायत पर उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को संयुक्त अभियान चलाया। कारखानों में हौदियों को जेसीबी से नष्ट कराया गया। अभियान से संचालकों में खलबली मच गई। शहर के मंडी धनौरा रोड पर निजामपुर गर्बी में अवैध संचालित कॉटन वेस्ट कारखाने पर उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका की टीम ने छापा मारा। इस मौके पर कारखाने की हौदियों में तेजाब डाल कर कपड़े के कतरन की धुलाई होती मिली। टीम ने मौके से तेजाब भी बरामद किया। इसके बाद 15 हौदियों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। टीमों की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके पर काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। जिला उद्योग केंद्र के दीप नारायण ने बताया कि कॉटन वेस्ट कारखाने में हौदियों से भूजल प्रदूषित...