अमरोहा, अगस्त 13 -- Amroha News: शहर के नायाब अब्बासी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में अब्बासी क्रिकेट अकादमी ने जैदी वॉरियर्स जूनियर्स को 10 रन से शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब्बासी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 136 रन बनाए, जवाब में जैदी वॉरियर्स की टीम 19 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अब्बासी क्रिकेट अकादमी की शुरुआत आक्रामक रही। पुलकित चौधरी ने 11 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। नकी ने 10 रन जोड़े। इसके बाद मोहम्मद अल्ताफ ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन की उपयोगी पारी खेली। साद ने सात गेंदों पर नाबाद नौ रन बनाए। जैदी वॉरियर्स की ओर से सैयद मूसा नकवी ने घातक गेंदबाजी करते...