Amroha News: अच्छी खबर : जिला अस्पताल में लेप्टोस्पायरोसिस की जांच शुरू, समय पर मिलेगी रिपोर्ट
अमरोहा, नवम्बर 16 -- Amroha News: जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी की जांच की सुविधा शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिलने से मरीजों के सैंपल अब बरेली और लखनऊ की लैब को नहीं भेजने पड़ेंगे। जिला अस्पताल की आईपीएचएल लैब में स्क्रब टायफस, हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की जांच के बाद अब लेप्टोस्पायरोसिस जांच की सुविधा भी शुरू हो गई है। इससे पहले लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि के लिए मरीजों के सैंपल बरेली, मेरठ और लखनऊ की लैब को भेजे जाते थे। इसके बाद जांच रिपोर्ट आने में चार से पांच दिन लग जाते थे। लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बीमारी की जांच की सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। समय पर रिपोर्ट मिलने से जल्द इलाज शुरू किया जा सकेगा। जिला महामारी विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.