अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: अमरोहा। जिले की छोटी नगर पंचायतों में शामिल उझारी में लंबे समय से विकास कार्य कराए जाने की दरकार बनी हुई थी। शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत कस्बे में आवागमन और जल निकासी की सुविधा के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि से चार सीसी सड़कों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति दी है। शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए नगर पंचायत को 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी है। कस्बे में सड़कों की हालत बेहद खराब है। जर्जर हालत की सड़कों पर आते-जाते बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Amroha News: चेयरपर्सन ने किया कांठ रोड नाले का निरीक्षण, निर्माण शुरू मोहल्लों की सड़कों में बने गहरे गड्ढों में बाइक फिसलने और ई-रिक्शा पलटने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं कस्बे में जल निकासी की ...