अमरोहा, जुलाई 20 -- Amroha News: एसीएमओ डॉ.जसकरन गंगवार की अध्यक्षता में सोमवार को सीएमओ कार्यालय के विवेकानंद सभागार में अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 13 जुलाई को सीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी लेकर कमजोर बिंदुओं पर सुधार करने का निर्देश दिया गया। शासन से प्राप्त फीडबैक को पीपीटी के माध्यम से दिखाकर सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...