अमरोहा, अक्टूबर 21 -- Amroha News: नगर के रहरा अड्डा स्थित शिव मंदिर परिसर के पास आदर्श भारतीय रामलीला समिति के बैनर तले चल रही रामलीला में बुधवार रात रावण के दरबार में अंगद के पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। समिति अध्यक्ष महेश सैनी के नेतृत्व में आयोजित लीला में अंगद-रावण संवाद को देखने के लिए दर्शक देर रात तक डटे रहे। मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम के दूत बनकर अंगद रावण के दरबार में जाते हैं और उसे समझाते हैं। घमंड में चूर रावण जब नहीं मानता तो अंगद अपना पैर जमीन में जमा देते हैं और चुनौती देते हैं कि यदि कोई भी योद्धा उनका पैर उठा दे तो श्रीराम अपनी सेना सहित वापस लौट जाएंगे। रावण के पुत्र मेघनाद सहित तमाम योद्धा पूरी ताकत लगाने के बाद भी अंगद के पैर को हिला तक नहीं पाए। अंत में जब स्वयं रावण झुकता है तो अंगद पैर हटा लेते हैं और कह...