अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर कलां पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने स्मैक तस्करी करने वाले एक युवक को 305 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तस्कर को जेल भेज दिया, जबकि बरामद बाइक को सीज कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। उसका चचेरा भाई अफजल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उपनिरीक्षक शुभम मिश्र बीते रविवार शाम को पुलिस टीम के साथ कटोखर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कटोखर पेट्रोल पंप के पास हिसामुद्दीनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी का दबोच लिया। आरोपी की पहचान ...