अंबेडकर नगर, नवम्बर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर पुलिस ने शनिवार को गैर जमानती वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करमिसिरपुर गांव निवासी विपिन कुमार यादव पुत्र राजदेव यादव के रूप में हुई है। वह वर्ष 2006 के एक मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल हिमांशु शेखर पाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...