Ambedkar Nagar News: विद्यालय निर्माण में घटिया ईंट लगाने का आरोप
अंबेडकर नगर, अगस्त 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकासखंड के रामपुर सकरवारी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां घटिया गुणवत्ता वाले ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। चुनाई के लिए जो मसाला प्रयोग किया जा रहा है, वह भी मानक के अनुरूप नहीं है। यदि इसी तरह से निर्माण कार्य हुआ तो भवन की मजबूती तय नहीं हो पाएगी और भवन जल्द ही जर्जर हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार भी इस मनमानी को रोकने के लिए कोई खास गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Katihar News: विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप,घटिया सामग्री से हो रहा निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.