अंबेडकर नगर, नवम्बर 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महरुआ के निकट भीषण सड़क हादसा हुआ। किसी वाहन के टक्कर में बाइक सवार बंदनडीह के उचित दर विक्रेता (कोटेदार) एलआईसी अभिकर्ता पवन कुमार व उसकी भतीजी आस्था गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल इलाज हो रहा है। दुर्घटना गुरुवार की सुबह हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। समाजसेवी एवं प्रधान सूर्यमणि यादव मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। बाद में जिला अस्पताल में घायल पवन कुमार व आस्था का हाल जाना। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीएन यादव से मिलकर बेहतर इलाज की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...