अंबेडकर नगर, नवम्बर 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के नेमपुर सिंहोरिया के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार पिता घायल हो गए थे, जबकि सड़क पर गिरे उनके बेटे को वाहन रौंदते हुए निकल गया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। हरखपुर गांव निवासी संपूर्णानंद शुक्ल चार नवंबर को दोपहर करीब सवा तीन बजे अपने बेटे प्रभंजन शुक्ल को बाइक पर बैठाकर मालीपुर जा रहे थे। नेमपुर सिहोरिया के पास सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Rampur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल टक्कर लगने से संपूर्णानंद सड़क किनारे जा गिरे, जबकि उनका बेटा सड़क प...