अंबेडकर नगर, अगस्त 16 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। पुलिस परिवार की महिलाओं के मध्य आपसी सौहार्द, उत्साह एवं सांस्कृतिक परंपरोओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं तीज के पारंपरिक लोकगीत एवं भजन प्रस्तुत किए। इसके साथ नृत्य प्रस्तुति, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक दूसरे की हाथेलिों पर मेंहदी रचाई। कार्यक्र के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति एवं तीज पर्व की खुशियों को आपस में साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के तनावपूर्ण एवं व्यस्त जीवन के बीच आपसी सौहार्द एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा दे...