अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, (अंबेडकरनगर) संवाददाता। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर विद्या भारती द्वारा संचालित विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युतनगर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव एवं कन्या भारती प्रमुख आचार्या बहन ऊषा रानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। वंदना सभा के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. नीरज रस्तोगी, केमिस्ट, एनटीपीसी, ज्योत्सना रस्तोगी, बेसिक शिक्षा परिषद तथा विवेकानंद वार्ड की सभासद आरती सिंह ने पुष्पार्चन एवं दीपार्चन किया। इसके बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में विमलेश एवं प्रीति ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जूनियर वर्ग में आराध्या विश्वकर्मा ने प्रथम, ख्वाहिश ने...