Ambedkar Nagar News: सड़क सुरक्षा अभियान में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल रहा प्रथम
अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिला सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल अकबरपुर ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, मॉडल प्रदर्शनी, जागरूकता रैली और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की अधिकारियों ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की अध्यक्ष ने विद्यालय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.