अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावां बाजार में नाले में गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तवित कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। अन्नावां बाजार निवासी विनोद शर्मा (48) पुत्र स्व.हीरालाल शर्मा का शव श्रवण क्षेत्र मार्ग पर खुदे नाले में पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटेहरी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: नायरा पेट्रोल पंप के सामने अचेत मिले अधेड़ की मौत लोगों ने बताया कि अधिक गर्मी क...