Ambedkar Nagar News: सड़क की बदहाली से आवागमन प्रभावित
अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के गोविन्दपुर में सड़क की बदहाली ने नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी है। जगह जगह गड्ढों में तब्दील सड़क व बोल्डर गिट्टियों से हादसे की आशंका बनी रहती है। इन दिनों बारिश के चलते स्थिति और खराब हो गई है। कीचड़ व जलभराव से आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सड़क की बदहाली दूर कराने की मांग नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि उसी बदहाल सड़क से लोगों को मजबूरन आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से नए सिरे से सड़क के निर्माण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.