Ambedkar Nagar News: सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहीं ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकास खंड टांडा और आसपास के इलाकों में सड़कों पर बेलगाम दौड़ती ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आम लोगों के लिए जिंदगी और मौत का सबब बन चुकी हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद इन पर कोई प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। सैकड़ों ईंट लदे वाहनों का रोजाना आवागमन होता है। विकास खंड टांडा अंतर्गत इल्तिफ़ातगंज, शाहपुर नैपुरा, एनवा, अवसानपुर और महुवारी में बड़े पैमाने पर ईंट भट्ठे संचालित हैं। यहाँ से रोजाना हजारों की तादाद में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अयोध्या, गोंडा और बस्ती की मंडियों में ईंट सप्लाई के लिए निकलती हैं। टांडा-अयोध्या नेशनल हाईवे पर इन ओवरलोड वाहनों की वजह से हर पल हादसे का खतरा बना रहता है।
ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हादसों का खतरा इनसेट की खबरें बाल-बाल ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.