अंबेडकर नगर, सितम्बर 13 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। मेमारे मिल्लत अल्लामा अल्हाज अश्शाह मोहम्मद कौसर खां नईमी अलैहिर्रहमा के 15वें उर्स के मौके पर सामाजिक संस्था मेमारे मिल्लत इंतज़ामिया कमेटी के तत्वावधान में मदरसा जामिया अरबिया इज़हारुल उलूम जहांगीरगंज के प्रांगण में 14 सितंबर सोमवार को 11 बजे दिन से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचकर रक्तदान करने की उम्मीद है। संस्था के अध्यक्ष रेहान बरकाती ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मेगा कैंप में स्वास्थ...