अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जब भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की चर्चा होती है, अकबरपुर नगर के महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. गणेश कृष्ण जेटली का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वे उन विरले सेनानियों में शामिल थे, जिन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के साथ-साथ समाज को जातिगत भेदभाव और अन्य कुरीतियों से भी आजाद कराने का सपना देखा था।

जन्म और शिक्षा डॉ. गणेश कृष्ण जेटली का जन्म वर्ष 1905 में अकबरपुर नगर में हुआ था। उन्होंने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की और एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वाराणसी के मारवाड़ी हिंदू अस्पताल में चिकित्सक के रूप में नियुक्त हुए। वे एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक थे। वर्ष 1931 में हुए हिंदू-मुस्लिम दंगे के दौरान उन्होंने भूख...