Ambedkar Nagar News: स्कूल में ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: आलापुर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय बरमसापुर में ताला तोड़कर चोरों ने खाद्यान्न सामाग्री व हजारों का बर्तन पार कर दिया। बीते वर्षों में आधा दर्जन बार चोरी की घटना यहां हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी जिससे चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। परसौना ग्राम पंचायत के उक्त प्राथमिक विद्यालय में बीते बुधवार की रात में कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब 20 दिन का खाद्यान्न व 5 हजार रुपए से अधिक कीमत का बर्तन आदि सामान उठा ले गए । गुरुवार को सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों को घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में यह चोरी की दूसरी घटना है। इसके पूर्व में भी 4 बार ऐसी ही घटना हो चूकी है। पुलिस द्वारा दी गई तहरीर की रिसीविंग नहीं दी जाती है।इस लिए उन्होंने पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.