Ambedkar Nagar News: स्कूल जाती छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई
अंबेडकर नगर, जुलाई 30 -- Ambedkar Nagar News: बलरामपुर, संवाददाता। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने और भद्दे इशारे करने वाले एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से सतघरवा मोड़ के आसपास छात्राओं और महिलाओं को परेशान कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना हरैया क्षेत्र के सतघरवा मोड़ के पास एक युवक स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा है और भद्दे इशारे कर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना को गंभीरता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.